logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मसूदा विधायक के खिलाफ बार एसोसिएशन मसूदा का विरोध प्रदर्शन, ADJ कोर्ट मसूदा में खोले जाने की गई मांग

स्थानीय विधायक द्वारा विधानसभा में मसूदा की जगह विजयनगर के लिए प्रश्न उठाया गया एवं मांग रखी गई।

*संवाददाता राकेश जीनगर मसूदा*



मसूदा। मसूदा में एडीजे कोर्ट की स्थापना विजयनगर अन्य स्थान पर करने को लेकर मसूदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन में बताया कि बिजयनगर में अपर जिला एवं सैशन न्यायालय खुलवाये जाने बाबत स्थानीय विधायक द्वारा विधानसभा में प्रश्न उठाया गया एवं मांग रखी गई. जबकि स्थानीय विधायक को पूर्व में बार ऐसोसिएशन मसूदा द्वारा अवगत करवाकर मांग रखी गई कि अपर जिला एवं सेशन न्यायालय मसूदा शहर में खुलवाये जाने अथवा पूर्व में कार्यरत जिला मुख्यालय ब्यावर में ही यथावत रखने बाबत निवेदन किया गया इसके बावजूद भी स्थानीय विधायक द्वारा बिजयनगर में खोले जाने की मांग की इसको लेकर बार ऐसोसिएशन मसूदा ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही मसूदा शहर में उपखण्ड स्तर के सभी कार्यालय एवं उपखण्ड न्यायालय एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय भी है, तथा मसूदा पुलिस उपअधीक्षक के तहत मसूदा, बिजयनगर, बदनोर बार पुलिस थाने आते है, तथा मसूदा उपखण्ड के तहत मसूदा व बिजयनगर तहसील के गांव व मसूदा व बिजयनगर नगरपालिका क्षेत्र आते है। मसूदा पंचायत समिति के तहत लगभग 40 ग्राम पंचायत कार्यशील है। इसे देखते हुए मसूदा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की अत्यत आवश्यकता है।

पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश कलवार ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय शुरू किये जाने से मसूदा एवं आसपास के सभी गांवों व राजस्व ग्राम पंचायतों वाले नागरिकों को बिजयनगर जाना पड़ेगा, जबकि उक्त समस्त नागरिक वर्तमान में ब्यावर जिला होने से सभी न्यायिक एवं राजस्व अदालतों, कलक्टर महोदय एवं अपर कलक्टर महोदय के कार्यों से ब्यावर जाते हैं। इसके स्थान पर इन्हे ब्यावर मसूदा के अतिरिक्त बिजयनगर भी जाना पडेगा। इस प्रकार तीन जगह की भागदौड होगी। मांग करते हुए कहा कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय मसूदा में सृजित किया जाये बिजयनगर में नहीं। अथवा पूर्व में कार्यरत जिला मुख्यालय ब्यावर में ही यथावत रखा जावें। वहीं मसूदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा की मांगें नहीं माने जाने पर जिला बार एसोसिएशन का सहयोग लेते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एडवोकेट सलीम बाबू, वीरेन्द्र सिंह राठौड़,अनिल कुमार मिश्रा, पवन जीनगर,सुबोध व्यास,धीरज कुमार योगी, सलीम मोहम्मद,सहित मौजूद रहे।

157
6486 views

Comment