logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हांसी पुलिस की मजबूत शुरुआत शिक्षा बोर्ड की नकल रहित परीक्षा के लिए किए सुरक्षा प्रबंध किये।

हरियाणा हांसी, जिले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकल रहित वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री राहुल नरवाल, आईएएस तथा पुलिस अधीक्षक श्री अमित यशवर्धन, आईपीएस ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राखी शाहपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस तैनाती, केंद्र के आसपास की गतिविधियों तथा परीक्षार्थियों के प्रवेश संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल प्रयास या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा नियमित गश्त भी बढ़ाई गई है।

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं शांत वातावरण उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि परीक्षाओं के दौरान अफवाहों से बचें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

0
13 views

Comment