logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा पुलिस अधीक्षक की होली के पर्व को सद्भावना पूर्वक मनाने की अपील ।

होलिका महोत्सव 2026
के पावन पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। आगामी होलिका महोत्सव 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में विदिशा पुलिस द्वारा विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। विदिशा पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाएँ।

🔹 रंग एवं पानी के उपयोग में सावधानी:
1 ) किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं।
2 ) जल स्रोतों को दूषित न करें।
3 ) रासायनिक व हानिकारक रंगों के उपयोग से बचें।

🔹 कीमती सामान की सुरक्षा रखें प्राथमिकता:
5 ) होली खेलते समय अपने कीमती सामान जैसे पर्स, मोबाइल फोन, घड़ी आदि का विशेष ध्यान रखें।
6 ) भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबकतरों या चोरी की घटनाओं से बचने हेतु सतर्क रहें।
7 ) अत्यधिक कीमती आभूषण पहनकर होली न खेलें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी या असुविधा से बचा जा सके।

🔹 कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें:
8 ) सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।
9 ) साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है।
10) भड़काऊ पोस्ट डालने या साझा करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
11 ) किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।

🔹 महिला सुरक्षा सर्वोपरि:
12 ) महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
13 ) छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या जबरन रंग लगाने की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
14 ) ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔹 यातायात नियमों का पालन अनिवार्य:
15 ) दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, तीन सवारी न बैठाएं।
16 ) शराब पीकर वाहन न चलाएं; ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी।
17 ) तेज गति, स्टंट एवं हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
18 ) सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन एवं इंटरसेप्टर वाहन से निगरानी रखी जाएगी।
19 ) मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने दें।

🔹 डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण:
20 ) डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
21 ) बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग न करें।
22 ) निर्धारित ध्वनि स्तर का पालन अनिवार्य है। उल्लंघन पर वैधानिक कार्यवाही होगी।

🔹 विशेष सुरक्षा प्रबंध:
23 ) सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा।
✅24 ) होटल, ढाबों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।
25 ) रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

📢 पुलिस अधीक्षक की अपील:
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने आमजन से अपील की है कि होली का त्यौहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

📞 किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479999398 या दूरभाष 07592-234254 पर दें।

*विदिशा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*

11
291 views

Comment