logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एकदिवसीय शिविर में नारी सशक्तिकरण का संदेश, जागरूकता रैली निकाली

संवाददाता: देव ठाकुर

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों का तृतीय एकदिवसीय शिविर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. संजय कुमार और डॉ. सतीश यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. जायसवाल ने कहा कि समाज का समग्र विकास तभी संभव है जब महिला और पुरुष दोनों को समान अवसर और अधिकार प्राप्त हों। उन्होंने महिलाओं में शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. गुरदीप सिंह उप्पल ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने बताया कि महाविद्यालय में समय-समय पर मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने छात्रों को मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। डॉ. संजय कुमार ने कहा कि एनएसएस की छात्राएं मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. बबीता यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। संगोष्ठी के बाद स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकालकर नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना रहा। संवाद

19
257 views

Comment