logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही

लखीमपुर खीरी में सिगरेट-पान मसाला ओवररेटिंग का खेल, जिम्मेदार विभागों पर सवाल
लखीमपुर खीरी। जिले में पिछले करीब एक महीने से सिगरेट और पान मसाला प्रिंट रेट से कहीं अधिक कीमत पर खुलेआम बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ₹170 एमआरपी वाली सिगरेट की डिब्बी ₹250 से ₹280 तक में बेची जा रही है, जबकि ₹10 का पान मसाला ₹15 में दिया जा रहा है। तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले उपभोक्ता मजबूरी में ऊंचे दाम चुकाने को विवश हैं।
सूत्रों के अनुसार, थोक विक्रेताओं ने पुराना स्टॉक ऊंचे रेट पर बाजार में उतार रखा है और खुदरा दुकानदार उसी आधार पर ग्राहकों से वसूली कर रहे हैं। इसके बावजूद विधि माप विज्ञान विभाग, जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शहर की स्थानीय सब्जी मंडी स्थित बाजार में अधिकांश थोक व्यापारियों द्वारा भारी मात्रा में माल घरों और गोदामों में स्टॉक कर रखने की चर्चा है। जानकारों का कहना है कि यदि प्रशासन प्रभावी छापेमारी करे तो ओवररेटिंग और संभावित कालाबाजारी का पूरा नेटवर्क उजागर हो सकता है।
खुलेआम हो रही इस ओवररेटिंग से न सिर्फ उपभोक्

8
26 views

Comment