logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला बेगूसराय अंतर्गत सभी अनुमंडलों एवं थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।

आगामी होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जिला बेगूसराय अंतर्गत सभी अनुमंडलों एवं थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।
इस दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर नियंत्रण, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, जुलूस एवं सामूहिक आयोजनों के दौरान निर्धारित प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुपालन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया गया।

0
54 views

Comment