छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा छुईखदान में
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा छुईखदान में
किसान जनता तुमगांव हाईवे अवैध करणी कृपा के भ्रष्टाचार पर विष्णु देव सरकार संज्ञान नहीं लेने पर भड़के कारखाना बंद क्यों नहीं किया महासमुंद जिलाधीश विनय लहंगे ने छत्तीसगढ़ी महतारी को तुमगांव थाने में जपती पर विनय लहंगे अजय त्रिपाठी कर्मचारियों पर हो कार्यवाही सभा को संबोधित किये महेंद्र कौशिक जगदंबा साहू -लालाराम वर्मा
रायपुर 25 फरवरी। सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले आज "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा" का नेतृत्व छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
श्री महेंद्र कौशिक, जगदम्बा साहू, गणेश कौशिक, लालाराम वर्मा, अशोक कश्यप ने किया। रथ यात्रा छुईखदान, जोगीदल्ली, बढ़ईटोला, पैडीकला, खैरागढ़, पीपरिया, भूलाटोला गांवों का भ्रमण किया।
गांव-गांव की सभा को कवर्धा जिला के किसान नेता दाऊ महेंद्र कौशिक, जगदम्बा साहू, गणेश कौशिक, राज्य आंदोलनकारी लालाराम वर्मा, अशोक कश्यप, बृजबिहारी साहू ने संबोधित किया एवं मंच संचालन लोक कलाकार लक्ष्मीनारायण निषाद ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ी महतारी रथ यात्रा के प्रभारी श्री लालाराम वर्मा ने कहा कि हम लोग पहले राज्य निर्माण के लिए किसानों की समस्या एवं अधिकारों के अनेकों बार छत्तीसगढ़ भर में रथ यात्रा के माध्य से किसानों, जवानों को जगाकर समस्याएं सुलझाने में सफल हुए हैं। अब इस बार छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता पर, छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के सम्मान पर बाहरी शोषकों द्वारा ठेस पहुंचाया गया है। उसी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में किसानों, जवानों एवं महिलाओं को जगाकर नया जन आंदोलन खड करने का अभियान चलाया जा रहा है।
किसान नेता महेंद्र सिंह कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार से औद्योगिक प्रदूषण से छुईखदान के क्षेत्र की जन-जीवन, जल, जंगल को बचाने के लिए सभी किसान भाई पार्टीबंदी से ऊपर उठकर संगठित होकर संघर्ष किए हैं जिससे सफलता मिली है इस प्रकार छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता को रथ के लिए भी सभी छत्तीसगढ़िया भाइयों को एकजुट होने की जरूरत है । लालाराम वर्मा
जागेश्वर प्रसाद
संयोजक
सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज
Devashish Govind Tokekar
VANDE Bharat live tv news Nagpur
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
Indian Council of press,Nagpur
Journalist Cell
All India Media Association
Nagpur District President
Delhi Crime Press
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015