रुग्णसेवा से रचनात्मक दुनिया तक, जलगांव के डॉक्टर धर्मेश पालवे अब लिखेंगे फिल्मी कहानी
*रुग्ण सेवा से रचनात्मक दुनिया तक: जलगांव के डॉ.धर्मेश पालवे अब फिल्म लेखन में सक्रिय*
जलगांव: (एजाज़ गुलाब शाह)
“लेखनी और स्टेथोस्कोप” का संगम कम ही देखने को मिलता है, लेकिन महाराष्ट्र के जलगांव जिले में यह अनोखा संयोजन साकार हुआ है पेशे से चिकित्सक और सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर बेबाक लेखन के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. धर्मेश पालवे अब मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं। वे जल्द ही एक मराठी लघु फिल्म की कहानी लिखने वाले हैं, जिससे उनके नए रचनात्मक सफर की चर्चा तेज हो गई है
*नाडगांव की दो प्रतिभाएं एक मंच पर*
जलगांव जिले के बोदवड तहसील स्थित नाडगांव की दो प्रतिभाएं इस प्रोजेक्ट के जरिए साथ आ रही हैं आगामी मराठी लघु फिल्म ‘कुल्या’ में मुख्य भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता कुलवंतसिंह राजपूत निभाएंगे कुलवंतसिंह राजपूत टीवी जगत में अपने सशक्त अभिनय के लिए जाने जाते है वे लोकप्रिय मराठी धारावाहिक बाळूमामाच्या नावानं चांगभलं और क्राइम आधारित शो सावधान इंडिया में अपने किरदारों के माध्यम से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं डॉ. पालवे की लेखनी और राजपूत का अभिनय इस लघु फिल्म को खास बना सकता है
*राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता*
डॉ. पालवे की लेखन प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। मुंबई स्थित प्रतिष्ठित संस्था फिल्मसिटी सिने टी.वी. आर्टिस्ट एंड वर्कर्स संघ ने उन्हें आधिकारिक रूप से ‘स्क्रिप्ट राइटर’ के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह सदस्यता वर्ष 2029 तक के लिए प्रदान की गई है, जो उनके पेशेवर लेखन करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है
*एक बहुआयामी व्यक्तित्व*
चिकित्सक होने के साथ-साथ डॉ. पालवे एक संवेदनशील लेखक भी है वे सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर विभिन्न समाचार पत्रों तथा सोशल मीडिया मंचों पर नियमित लेखन करते रहे हैं अब फिल्म लेखन के क्षेत्र में प्रवेश कर उन्होंने अपने बहुमुखी व्यक्तित्व की नई पहचान बनाई है ग्रामीण पृष्ठभूमि से मुंबई की फिल्म दुनिया तक पहुंचना पूरे जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है
*जलगांव की सांस्कृतिक विरासत को नई दिशा*
जलगांव की धरती ने पहले भी साहित्य जगत को महान हस्तियां दी हैं, जिनमें प्रसिद्ध कवयित्री बहिणाबाई चौधरी का नाम उल्लेखनीय है अब नई पीढ़ी के रचनाकार इस विरासत को आगे बढ़ा रहे है डॉ.धर्मेश पालवे और कुलवंतसिंह राजपूत की यह जोड़ी बोदवड तहसील सहित पूरे जलगांव जिले का नाम महाराष्ट्र के सांस्कृतिक परिदृश्य पर और अधिक प्रमुखता से स्थापित कर सकती है फिलहाल दर्शकों के बीच यह उत्सुकता बनी हुई है कि ‘कुल्या’ किस विषय पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग कब शुरू होगी