HRPC द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित
दिल्ली। HRPC द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों अथवा कक्षा 9 से 12 तक विज्ञान विषय में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना है। सम्मान प्रक्रिया गरिमापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से की जाए। कार्यक्रम से संबंधित नियमावली, दिशा-निर्देश एवं अन्य आवश्यक जानकारी संलग्न PDF में उपलब्ध है। सभी संबंधित ब्लॉक एवं जिला टीमों से अनुरोध है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें। यदि उक्त कार्यक्रम किसी शासकीय कार्यालय में अथवा शासकीय कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में कार्यक्रम हेतु ₹1500 की राशि राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। उक्त भुगतान प्राप्त करने हेतु सूची में वर्णित समस्त आवश्यक दस्तावेज संबंधित ब्लॉक टीम या जिला टीम द्वारा समय पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। सभी पदाधिकारी निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें। किसी भी सहायता, शिकायत अथवा सुझाव के लिए HRPC व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9205109288 पर संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश