logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमज़ान माह‌ में अमन व शांति को बुरी नज़र किस की ? लखनऊ विश्वविद्यालय में मस्जिद पर रोक


लखनऊ | रमज़ान माह‌ में अमन व शांति को बुरी नज़र किस की ?
लखनऊ विश्वविद्यालय में मस्जिद पर रोक और मंदिर को स्वतंत्र रूप से खुला रखने जैसे कदम, छात्रों के बीच बढ़ता आपसी टकराव, तथा विद्या के मंदिर में असामाजिक तत्वों की कथित दखलअंदाज़ी—ये सभी घटनाएँ अत्यंत चिंताजनक हैं। यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब पवित्र रमज़ान माह में, प्रदेश के मुख्यमंत्री की नाक के नीचे घटित हो रहा है।
बरेली, बदायूं और उत्तर प्रदेश के कई अन्य ज़िलों से भी लगातार ऐसी सूचनाएँ प्राप्त हो रही हैं कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर माहौल बिगाड़ने और सरकार को बदनाम करने की साज़िश में लगे हुए हैं। इसी प्रकार की खबरें देश के अन्य हिस्सों से भी सामने आ रही हैं, जो किसी भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था के लिए असहनीय हैं।
पीपल्स जस्टिस पार्टी यह स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि मुस्लिम समाज कभी भी क़ानून को अपने हाथ में लेने वाला समाज नहीं रहा है। मुसलमान आज भी संविधान, शांति और क़ानून के रास्ते पर विश्वास रखते हैं। इसके बावजूद यह भी एक सच्चाई है कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को आत्मरक्षा (Self Defence) का अधिकार देता है, लेकिन मुस्लिम समाज अब तक इस संवैधानिक अधिकार के प्रयोग से भी संयम और परहेज़ करता आ रहा है।
ऐसी स्थिति में यह शासन और प्रशासन की सीधी ज़िम्मेदारी बनती है कि जब जनता धैर्य और क़ानून पर भरोसा बनाए हुए है, तो राज्य सरकार शरारती और अराजक तत्वों पर तत्काल, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
पीपल्स जस्टिस पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती है कि:
शैक्षणिक संस्थानों में संवैधानिक समानता और धार्मिक संतुलन बनाए रखा जाए
किसी भी धर्म या समुदाय के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार न किया जाए
शरारती तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध तुरंत क़ानूनी कार्रवाई की जाए
रमज़ान माह की पवित्रता और प्रदेश में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसके लिए शासन और प्रशासन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा।
शांति, संविधान और न्याय—यही भारत की वास्तविक शक्ति है।
जारीकर्ता:
सुहैब उर रहमान अबू इंक़लाब
पार्टी प्रवक्ता
पीपल्स जस्टिस पार्टी
पता:
होटल प्रीमियर बेलदारी लेने लखनऊ

21
2601 views

Comment