logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद लोनी : इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना, जितेन्द्र देवलियाल दुबारा बने उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) के अध्यक्ष |

गाजियाबाद के लोनी विधान सभा के इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में दिनांक 22 फरवरी 2026 को उत्तराखंड प्रवासियों की संस्था उत्तराखंड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) की एक बैठक इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में आहूत हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य सलाहकार आनंद रौतेला, सहित अन्य कोर कमेटी पदाधिकारियों की सहमति से जितेंद्र देवलियाल को दुबारा उत्तराखंड जन कल्याण समिति का अध्य्क्ष चुना गया। समिति के मुख्य सचिव आनंद रावत, कोषाध्यक्ष कृष्णा नयाल, मुख्य सलाहकार आनंद रौतेला, सांस्कृतीक सलाहकार सुमित बनेशी, संगठन प्रभारी मदन रावत, महिला संगठन प्रभारी गणेशी देवी, महिला संगठन सचिव विजय लक्ष्मी हटवाल, सचिव सोहन रावत, संगठन सचिव जीतेन्द्र पाल, सह संगठन सचिव त्रिभुवन पटवाल, कोर्डिनेटर एवं प्रवक्ता दिनेश कापरी, सह कोर्डिनेटर दिगंबर रावत,सांस्कृतिक सचिव विमल पांथरी, सह सांस्कृतिक सचिव मनोहर रावत एवं मधु रावत, मीडिया प्रभारी किशन बिष्ट, महिला संगठन सह प्रभारी पार्वती रावत एवं लक्ष्मी नेगी, कार्यकारणी सदस्य दीपा रावत, सलाहकार राजू वोहरा, लीगल सलाहकार सुदर्शन कप्रवाण, सहित अन्य पूर्व पदाधिकारियों को पुनः जिम्मेदारी मिली, अध्यक्ष जितेंद्र देवलियाल का कार्यकाल पूर्ण हो गया था, उन्हें पुनः अध्यक्ष चुना गया साथ ही कई नए सदस्यों को कोर टीम में शामिल किया गया।अध्यक्ष जितेंद्र देवलियाल ने कहा कि उत्तराखंड जनकल्याण समिति अपनी संस्कृति बोली भाषा को प्रवास में बिखरने के लिए पूर्ण रूप से बाध्य रहेगी, समय समय पर उत्तराखंड की समस्याओं के लिए आवाज उठाते रहेंगे ।

0
107 views

Comment