logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश अध्यक्ष से मिले डॉ. दीक्षित

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से एड. आचार्य डॉ. अजय दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज सेवा के विस्तार, संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी करने के विषय में विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. दीक्षित ने सामाजिक समरसता, युवा सहभागिता और सेवा कार्यों को गति देने के लिए अपने सुझाव रखे। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।
भेंट के अंत में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने एवं समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया ।

0
57 views
2 shares

Comment