शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
*1* पीएम मोदी 9 साल बाद इजराइल दौरे पर रवाना, इजराइली अखबार ने स्पेशल फ्रंट पेज निकाला, हिंदी में लिखा- 'नमस्ते'; हथियार डील पर बातचीत संभव
*2* तिरंगे में रंगी इजरायल की संसद, मीडिया बोला- नमस्ते मोदी; यहूदी मुल्क में ग्रैंड वेलकम की तैयारी
*3* 'मैं राहुल गांधी को बेनकाब करना चाहता हूं, उनके पाकिस्तान समर्थकों से संबंध', नितिन नबीन ने जमकर सुनाया
*4* ‘किसी भी कीमत पर मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा’, NCERT बुक में ‘न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार’ के कंटेंट से नाराज CJI सूर्य कांत
*5* बीएसएनएल के निदेशक विवेक बंजल के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे अनुचित और अस्वीकार्य बताया। साथ ही यह भी कहा कि निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है
*6* झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत, ED की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर की सख्त टिप्पणी
*7* चार्टेड प्लेन ऑपरेटर्स के लिए नियम सख्त, विमान कितना पुराना, उसकी मेंटेनेंस हिस्ट्री बतानी होगी; गलती पर सिर्फ पायलट जिम्मेदार नहीं
*8* अरुणाचल की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, आरोपी हर्ष ने कहा- मैं शर्मिंदा हूं; किरेन रिजिजू बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे
*9* पुरानी पीढ़ी हमेशा नहीं रह सकती, पार्टी को नए खून की जरूरत; डिप्टी CM शिवकुमार ने बढ़ाया सस्पेंस
*10* चार हत्याओं से दहली दिल्ली: सनकी पिता ने तीन मासूम बच्चियों का काट दिया गला, पत्नी को भी बेरहमी से मार डाला
*11* रीवा जिले में रावण की 60 साल पुरानी प्रतिमा पर संग्राम, एक पक्ष बोला- विकास रुका, अशुभ है, हटाओ; दूसरे ने कहा- विद्वान था, खरोंच नहीं आने देंगे
*12* उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी जारी, MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; राजस्थान में पारा 36°C, हीटवेव की चेतावनी
*13* ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया, कहा- हमें उससे 80 मिलियन बैरल तेल मिला; सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण
*14* अमेरिकी संसद में ट्रम्प फिर बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई, गाजा सीजफायर को जीत बताया, आरोप- ईरान ने 32000 प्रदर्शनकारियों को मारा; कहा- वेनेजुएला नया दोस्त
*15* छठे सुपर-8 मुकाबले में आज SL vs NZ: न्यूजीलैंड का पहला मैच बेनतीजा, श्रीलंका को इंग्लैंड ने हराया; दोनों टीमों को जीत चाहिए
*16* 700 अंक चढ़ने के बाद फ्लैट हुआ सेंसेक्स, 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा; मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी