अचानक लगने वाले आग से सुरक्षा के लिए जागरुक करते कलाकार।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी दरभंगा मोहम्मद फैज अहमद के दिशा-निर्देश के आलोक में बिहार सरकार से पंजीकृत दल आम्रपाली कला जत्था वैशाली के कलाकारों द्वारा लहेरिया सराय, दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल, में अचानक लगने वाले आग से होने वाले छती को बचाने हेतु दलनायक प्रसिद्ध उद्घोषक रंगकर्मी बिट्ठल नाथ सूर्य के मार्गदर्शन में दिनांक 24 फरवरी से लहेरिया सराय के विभिन्न प्रखंडों में गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकार जागरूकता फैला रहे हैं। जलती माचिस बीरी सिगरेट पीकर जलता हुआ ना छोड़े ,किचन में रेगुलेटर खुला ना छोड़े, गैस की गंध लगे तो खिड़की दरवाजे खोल दे और इलेक्ट्रिक उपकरण का उपयोग नहीं करें। बिजली का ढीला तार ना छोरे ,चूल्हा जलाने से पहले एक बाल्टी पानी या बालू रखें, सूती वस्त्र पहन कर ही खाना बनाए। हमेशा उच्च क्वालिटी के बिजली के तार स्विच आदि का उपयोग करें श्री सूर्य के लिखे गीत, परी जब तेज गर्मी पछुआ बयरिया से चूल्हा के रखिए संभल जी,,, बहे लागल पछुआ बयार हो बच के रह बहना आदि लिखे गीत को लोक गायक नवल किशोर सिंह, सुनीता कुमारी, पिंकी देवी, रवि शंकर पासवान, रणधीर कुमार, राजू झा, लाल बाबू भगत नाल वादक, आदि कलाकारों की सराहनीय प्रस्तुति हो रही है। वही अनुमंडल अग्निशाम पदाधिकारी लहेरिया सराय से संजय कुमार सिंह, द्वारा चिन्हित स्थानों पर कार्यक्रम की प्रस्तुति कर रहे हैं, सब ऑफिसर गौरव कुमार, अग्नि चालक गुड्डू रजक, अग्नि सोनाली कुमारी, सुनील कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है तो वही रूपनारायण मंडल दरभंगा का सराहनीय योगदान मिल रहा है।