नगर में शराब खोरी से परेशान नागरिकों ने उठाई आवाज,कहा 6 दिन में हटाओं शराब दुकान
मेरा खुरई | विशेष समाचार
कबीर वार्ड व पुरानी जनपद क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, प्रशासन को 6 दिन का अल्टीमेटम
खुरई।
नगर के कबीर वार्ड और पुरानी जनपद क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने एकजुट होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए 6 दिन के भीतर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान स्कूल, मंदिर एवं सार्वजनिक शौचालय के समीप संचालित हो रही है, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। शाम के समय असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे बच्चों, छात्राओं और महिलाओं को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।
नागरिकों ने स्पष्ट कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
मेरा खुरई के लिए – प्रफुल्ल बोहरे की रिपोर्ट