तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत किया
(चिड़ावा) निकटवर्ती गांव ओजटू में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर समाजसेवी चौधरी इंद्राज सिंह द्वारा 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर सॉल साफा एवं फूल माला पहनाकर के स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला ने सोल साफा व फूलमाला पहनाकर के स्वागत किया। समाजसेवी विजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा हैं।