logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के पूर्वी क्षेत्र स्थित कार्यालयों का बैडमिंटन टूर्नामेंट उत्साहपूर्वक जारी भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के पूर्वी क्षेत्र स्थित कार्यालयों का बैडमिंटन टूर्नामेंट उत्साहपूर्वक जारी
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के पूर्वी क्षेत्र स्थित कार्यालयों का बैडमिंटन टूर्नामेंट दिनांक 25.02.2026 को भी उत्साह एवं खेल भावना के साथ जारी रहा । इस टूर्नामेंट का शानदार आयोजन कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) के द्वारा पटना सचिवालय स्थित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में करवाया जा रहा है । अब तक खेले गए सभी मुकाबले अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहे| इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाडियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शको का मन मोह लिया| बुधवार को खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में महालेखाकार बिहार की टीम ने महालेखाकार बंगाल की टीम को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जबकि एक अन्य मुकाबले में महालेखाकार उड़ीसा की टीम ने महालेखाकार असम की टीम को 3- 1 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। महिला एकल वर्ग के मुकाबले में चिमरण कलिता, अमोलिका सिंह, पिंकी कार्की एवं आकांक्षा पाण्डेय ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर के सेमी फाइनल में प्रवेश किया| वही मिश्रित युगल वर्ग में विद्यासागर सालम एवं एस. सोमीबाला की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया| इस अवसर पर वरिष्ठ उपमहालेखाकार श्री अजय कुमार झा एवं श्री ओंकार की गरिमामई उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह्वर्धन किया । उनकी उपस्थिति से आयोजन में शामिल सभी सदस्यों के मध्य सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ ।

0
36 views

Comment