logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बृजमनगंज ,महाराजगंज

अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रित करने हेतु पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में बृजमनगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने वाला भेज दिया इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 10/2/ 25 को लेहड़ा माता मंदिर में दर्शन करने हेतु अपनी पत्नी अनीता को वहला फुसलाकर लाया था जान से मारने की नीयत से अपनी पत्नी अनीता उपरोक्त को जंगल में सड़क के किनारे थाना क्षेत्र बृजमनगंज में अभियुक्त दिनेश प्रजापति पुत्र लाल बहादुर निवासी तालही थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज द्वारा सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए जंगल में अपने पत्नी को बहला फुसला कर ले गया था तथा उसको जान से मारने की नीयत से उसका गला चाकू से काटकर वहां से भाग गया था जिस संबंध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 167/25 धारा 109 बी एन एस बनाम दिनेश प्रजापति पुत्र लाल बहादुर निवासी तालही थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज के विरुद्ध पंजीकृत करके महिला का उपचार कराते हुए अभियुक्त की तलाश जारी रखी गई थी अभियुक्त काफी शातिर किस्म का है जो मुंबई में स्थान बदल बदल कर छुप कर रहा था तथा अपने मोबाइल नंबरों को लगातार बदल रहा था थाना स्थानीय पर गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महाराजगंज महोदय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकार फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था गठित टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष विधिक कार्यवाही करते हुए प्रस्तुत किया जा रहा है

162
3781 views

Comment