सिद्धार्थनगर के बर्डपुर ब्लॉक के टोला पोखर भीटवा वार्ड नo 1 के में जमीन की पैमाइश पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर ब्लॉक के टोला पोखर भीटवा वार्ड नo 1 के में जमीन की पैमाइश पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
क्या सरकारी गड्ढे को पाटकर घर बनाए जा रहे हैं?
क्या जल निकासी की प्राकृतिक व्यवस्था से खिलवाड़ हुआ है?
या फिर जांच रिपोर्ट के मुताबिक सच में यहां कोई अवैध कब्जा नहीं है?
ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 101 में दर्ज गड्ढे को मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है, जिसके चलते गंदा पानी अब सड़क पार कर खेतों तक पहुंच रहा है। फसलें प्रभावित हो रही हैं, बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुंची।
लेकिन… तहसील जांच रिपोर्ट क्या कहती है?
रिपोर्ट में साफ लिखा गया — अवैध कब्जा नहीं पाया गया।
अब बड़ा सवाल —
अगर कब्जा नहीं है तो जल निकासी क्यों रुकी?
अगर गड्ढा दर्ज है तो उसकी मौजूदा हालत के लिए जिम्मेदार कौन?