उत्तर प्रदेश में BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के बलिया आवास पर आयकर विभाग ने मारा छापा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उत्तर प्रदेश में एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह है उनके आवास पर आयकर विभाग ने बुधवार की सुबह सर्वे कार्रवाई की है।
आयकर विभाग के अधिकारी कई गाड़ियों के साथ विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां बलिया पुलिस भी उनके साथ थी। अधिकारियों ने विधायक के आवास को चारों ओर से घेर लिया और आने-जाने पर रोक लगा दी।
इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने विधायक के आवास में फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालने का कार्य शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रहा है। हालांकि, इस मामले में आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे कानून के दायरे में उचित कार्रवाई मानते हैं। आयकर विभाग की यह कार्रवाई राजनीतिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, और इसके परिणामों का सभी को इंतजार रहेगा।