logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वृंदावन में श्रीराम कथा सुनने पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, ट्रस्ट पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

वृंदावन के कालिदेह परिक्रमा मार्ग पर आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल बिहार कथा श्रवण हेतु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

राज्यपाल के आगमन पर कथा वाचक एवं यूनाइटेड एजुकेशन डेवलपमेंट एंड ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षण एडवोकेट शराफत अली, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सत्येंद्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव एडवोकेट आदर्श कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, ट्रस्टी सदस्य श्री रवि कुमार गौतम तथा एडवोकेट मोहसिन अली खान ने संयुक्त रूप से फूल-माला एवं पटुका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रीराम कथा के आध्यात्मिक संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और मानवीय एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और “जय श्रीराम” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और युवाओं को संस्कारों से जोड़ना है।

5
78 views

Comment