logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नए छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत: 2026-27 बजट को बताया ऐतिहासिक बजट काम बोलता है, भ्रम नहीं” –। विधायक रेणुका सिंह

2026-27 का बजट ‘रामराज्य की परिकल्पना’ की ओर कदम, विपक्ष केवल भ्रम फैलाने में जुटा विधायक रेणुका सिंह

रायपुर/कोरिया।
रेणुका सिंह, विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को “नए छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प पत्र” बताते हुए इसे विकास, विश्वास और सुशासन का पवित्र दस्तावेज करार दिया।


उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को समृद्धि और सांस्कृतिक मूल्यों के मार्ग पर अग्रसर करने वाला है।

रेणुका सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जनसेवा को ही राष्ट्रसेवा मानकर कार्य कर रही है।

“यह बजट केवल आर्थिक प्रावधान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का संकल्प है।

यही हमारे लिए सेवा और साधना है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ाए गए प्रावधान आने वाली पीढ़ी को सशक्त और संस्कारित बनाएंगे।

आधुनिक विद्यालय, छात्रावास और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित होगा।

वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा और आधारभूत संरचना से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि सड़कों, सिंचाई और पेयजल योजनाओं का विस्तार गांव-गांव तक विकास की गंगा प्रवाहित करेगा।


किसानों के लिए विशेष योजनाएं, महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन और युवाओं के स्वरोजगार कार्यक्रम आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेंगे।

उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग वर्षों तक प्रदेश को विकास से वंचित रखते रहे, आज वही सकारात्मक कदमों पर सवाल उठा रहे हैं।

“विपक्ष को जनहित के कार्यों में सहयोग करना चाहिए, न कि जनता को भ्रमित करना चाहिए। प्रदेश की जनता सजग है और विकास की राजनीति को समझती है,” उन्होंने कहा।

रेणुका सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और प्रदेश सरकार की विकासवादी सोच से छत्तीसगढ़ प्रगति के शिखर को स्पर्श करेगा।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना से कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ विकास, रोजगार और सामाजिक समरसता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

खबर/ जन-जन की आवाज

138
3278 views

Comment