logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डेहरी में बेलगाम बालू ट्रकों का आतंक!

तेज रफ्तार से टूट रहे चौक-चौराहे, आए दिन हो रहे हैं बड़े-बड़े हादसे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।
मौनिया विघा चौक क्षतिग्रस्त, प्रशासन अब तक मौन — आर. के. सिंह ने उठाई आवाज
डेहरी (रोहतास)। देहरी नगर में इन दिनों हाई स्पीड से चल रहे बालू लदे ट्रकों का आतंक चरम पर पहुंच गया है, जिससे आम नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ गया है। प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा मंडरा रहा है और शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
ताजा मामला मौनिया विघा चौक का है, जहां एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर पूरे चौक को ध्वस्त कर दिया। घटना के बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होना प्रशासन की लापरवाही और असंवेदनशीलता का जीता-जागता उदाहरण है।
जनहित में प्रमुख मांगें :
● शहर के सभी चौक-चौराहों पर ट्रकों की गति सीमा अधिकतम 15-20 किमी/घंटा निर्धारित की जाए।
● सभी संवेदनशील स्थानों पर अविलंब गति नियंत्रक लगाए जाएं।
● क्षतिग्रस्त मौनिया विघा चौक की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
● नियम तोड़ने वाले ट्रक चालकों एवं मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
आर. के. सिंह ने कहा कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और शहर की सार्वजनिक संपत्तियों को बचाया जा सके।

60
1708 views

Comment