logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम मोदी का 2 दिन इजरायल दौरा आज से

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की नेसेट (संसद) को भारतीय तिरंगे के रंग में रोशन किया गया है। इजरायली संसद के स्पीकर आमिर ओहाना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय तिरंगे में नहाए संसद भवन की तस्वीर शेयर की है। प्रधानमंत्री मोदी आज 25 फरवरी से इजरायल का दो दिवसीय राजकीय दौरा शुरू कर रहे हैं। पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है, जो 9 साल बाद हो रहा है। इस दौरे का उद्देश्य रक्षा और व्यापार संबंधों को और गहरा करना है।



इसके पहले पीएम मोदी ने 2017 में इजरायल का ऐतिहासिक दौरा किया था, जिसमें रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। यह किसी प्रधानमंत्री का पहला इजरायल दौरा था। दोनों देश वर्षों से भरोसेमंद पार्टनर रहे हैं और यह मुश्किल समय में साबित हुआ है।



#PMModi #ModiIsraelVisit #IndiaIsraelRelations

85
809 views

Comment