logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन

खानपुर कलां, 25 फरवरी खानपुर कलां। 
खानपुर कलां, 17 फरवरी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के विश्वविद्यालय स्वावलंबन केंद्र के अंतर्गत विधि विभाग में “उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई ) के अंतर्गत आयुक्त कार्यालय -एम एस एम ई द्वारा इ एस डी पी योजना के तहत प्रायोजित था। कार्यक्रम की आयोजक विधि विभाग की प्रभारी डॉ राजेश हुडा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विधि विभाग की छात्राओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं विधिक उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया तथा छात्राओं को कानूनी ज्ञान का उपयोग नवाचारी उद्यमों के लिए करने का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में विधि शिक्षा केवल पारंपरिक वकालत तक सीमित नहीं है, बल्कि विधि क्षेत्र में स्टार्टअप, लीगल कंसल्टेंसी, साइबर लॉ, बौद्धिक संपदा अधिकार, मध्यस्थता तथा कानूनी तकनीक जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं।कुलपति ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विधि की छात्राएं अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर कानूनी परामर्श केंद्र, लीगल प्रोसेस आउटसोर्सिंग, विधिक शोध संस्थान तथा ऑनलाइन लीगल सर्विस प्लेटफॉर्म स्थापित कर सकते हैं।एमएसएमई नोडल अधिकारी प्रो. अंशु भारद्वाज, ने भी संबोधित किया तथा विश्वविद्यालय की कौशल विकास पहलों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उद्यमिता कौशल एवं विधि के विविध पहलुओं जैसे स्टार्टअप के लिए कानूनी ढांचा, बौद्धिक संपदा अधिकार, व्यावसायिक अनुबंध, अनुपालन आवश्यकताएं, एमएसएमई सरकारी योजनाएं तथा महिला उद्यमियों के लिए व्यावहारिक रणनीतियां शामिल थीं। इन सत्रों को विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने अनुभवों से समृद्ध किया। जिसमे कैंपस निदेशक, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी डॉ. पुनीता दुहन ने उद्यमिता के लिए कौशल निर्माण पर व्याख्यान दिया।असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी इंद्रजीत ने व्यवसाय प्रारंभ एवं संचालन के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की।
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अमित सिवाच,ने अनुबंध एवं नियामक मुद्दों पर विस्तार से बताया।
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी डॉ. कविता ने महिला उद्यमियों के लिए कानूनी संरक्षण एवं अवसरों पर फोकस किया।
फोटो कैप्शन :- 01 दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश व प्रो पुनिता दुहन। 

0
0 views

Comment