ब्रेकिंग न्यूज़
स्लग: धनबाद कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप, कैंपस खाली कराया गया
धनबाद, 24 फरवरी 2026: धनबाद कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे कोर्ट कैंपस को खाली करा लिया गया है और पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम को भी बुलाया गया है। कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है।
प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।