सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.....
25 - फरवरी - बुधवार
1 - केरल का नाम अब केरलम, कैबिनेट की मंजूरी, सेवातीर्थ में पहली मीटिंग; रेल-मेट्रो और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए ₹12,236 करोड़ मंजूर।
2 - राहुल बोले-मोदी पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव, PM ने अमेरिका से देश बेचने की डील की, भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल।
3 - लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए, हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे।
4 - जेपी नड्डा ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से मिला लाभ, आम लोगों तक पहुंची क्रिटिकल सेवाएं।
5 - स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं', राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश।
6 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी के लिए सस्ती और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल के कार्यक्रम में उन्होंने ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ अभियान की शुरुआत की।
7 - विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी से मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। भारत-जीसीसी के बीच FTA वार्ता औपचारिक रूप से शुरू।
8 - बिहार-झारखंड और मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की सौगात, तीन नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी।
9 - DGCA ने VSR के 4 लियरजेट विमान ग्राउंड किए, उड़ानों पर रोक लगी; अजित पवार की मौत के बाद सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं।
10 - शशिकला ने नई द्रविड़ पार्टी बनाने का फैसला लिया, चुनाव से पहले तमिलनाडु में हलचल।
11 - अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस बेंगलुरु में खोला, 11 लाख स्क्वेयर फीट के 12 मंजिला कैंपस में 7,000 लोग करेंगे काम।
12 - भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस सेवा फिर शुरू, 18 महीनों से थी बंद।
13 - उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है, पश्चिमी हिमालय में 26 फरवरी से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; 26–28 फरवरी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना।
14 - इंग्लैंड टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक का शतक।
15 - रिंकू सिंह T-20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर लौटे, पिता नोएडा के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर; जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय नहीं।
16 - बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। 2017 में वे इस्राइल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। यह दौरा भारत के सैन्य आधुनिकीकरण के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
17 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय इस्राइल यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे में आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, करीब 71 हजार करोड़ रुपये के संभावित रक्षा सौदे और एआई आधारित ड्रोन तकनीक पर अहम चर्चा की उम्मीद है।