ब्रेकिंग न्यूज़
महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जनपद बाराबंकी के जेवली गांव से बारात से ल
ब्रेकिंग न्यूज़
महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जनपद बाराबंकी के जेवली गांव से बारात से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें श्याम सुंदर, देव कुमार और शुभम वर्मा तीनों युवकों की मौत हो गई। श्याम सुंदर और देव कुमार चाचा-भतीजे थे और एक ही घर के सदस्य थे, जबकि शुभम वर्मा निवासी बघाइन भी इस हादसे का शिकार हो गए।
एक ही घर से दो जवान मौतों और तीसरे युवक की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।