यमुना में खनन का बड़ा खेला
“टोकन खेल” — रवन्ना एक, चक्कर कई;
, खनन विभाग खामोश!
यमुना में खनन का बड़ा खेला
“टोकन खेल” — रवन्ना एक, चक्कर कई;
, खनन विभाग खामोश!
👉ढकरानी ज़ोन में यमुना नदी से RBM खनन पर बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोप है कि ट्रैक्टरों को सिर्फ एक बार रवन्ना दिया जाता है और उसके बाद अलग-अलग टोकन पकड़ाकर लगातार ढुलाई कराई जा रही है। सामने आई पर्ची (टोकन नं. 25522) ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इसी तरह के टोकनों पर कई ट्रिप चलने की बात कही जा रही है।
👉सूत्रों के अनुसार पट्टा स्वामी द्वारा ठेकेदार ट्रैक्टर वालों को करीब 400 टोकनों की एक बुक दे दी जाती है
जिस पर की क्रेशर का नाम छापा होता है।उन्हीं टोकनों के सहारे ट्रैक्टर दिनभर RBM ढोते रहते हैं यदि यह सही है तो हर ट्रिप पर वैध रवन्ना की अनिवार्यता पूरी तरह दरकिनार हो रही है और सरकार को सीधे राजस्व का नुकसान हो सकता है।
यमुना नदी में कथित टोकन सिस्टम खुलेआम चल रहा है, मगर जिम्मेदार खनन विभाग मौन है अब कार्रवाई कब होगी, यही सबसे बड़ा सवाल है ✍️