logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सैनी समाज बंद रखेगा प्रतिष्ठान

लालसोट
सैनी (माली) समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर लालसोट क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई है। समाज के आह्वान पर बुधवार को क्षेत्र में सैनी समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और बड़ी संख्या में लोग जयपुर के लिए रवाना होंगे।
आरक्षण समिति के सचिव जयप्रकाश सैनी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में समाजबंधु सुबह 9 बजे जयपुर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज लंबे समय से आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है और अब अपनी आवाज सीधे विधानसभा तक पहुंचाएगा। आंदोलन के समर्थन में लालसोट और मंडावरी कृषि उपज मंडी में पल्लेदारों ने अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही सब्जी मंडी भी बंद रहेगी। आंदोलन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

0
0 views

Comment