logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिडवाना में पोस्टर का विमोचन यूजीसी बिल के विरोध में जनजागरण तेज

लालसोट.
यूजीसी बिल के विरोध में 1 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित आक्रोश रैली को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा कर समाजजनों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक निर्झरना, रामगढ़ पचवारा तहसील अध्यक्ष रतन लाल कटारा, सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने डिडवाना, रामगढ़ पचवारा, नापा का वास, सलेमपुरा और रालावास गांवों में सभाएं कर यूजीसी बिल के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह रैली युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर समाज की एकजुट आवाज बनेगी। इस दौरान डिडवान गांव में रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

1
89 views

Comment