समाजसेवी मोहम्माद इमरान और एसोसिएशन फॉर परिवर्तन ऑफ नेशन द्वारा निःशुल्क नागरिक अधिकार एवं कानूनी सहायता शिविर का अयोजन
निःशुल्क नागरिक अधिकार एवं कानूनी सहायता शिविर
(शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामलों हेतु)
समाजसेवी इमरान मोहम्माद और एसोसिएशन फॉर परिवर्तन ऑफ नेशन द्वारा निःशुल्क नागरिक अधिकार एवं कानूनी सहायता शिविर का अयोजन डोरण्डा के कुम्हार टोली मोहम्मदी मस्जिद के सामने लगाया गया जिसमे डोरण्डा के तमाम लोगो ने इस अवसर का लाभ उठाया ।
कैंप में मुख्य रूप से समाज सेवी इमरान मोहम्माद, साकिब आलम, मकसूद आलम, मोहम्माद इस्लाम, अफरोज आलम, आरिफ इकबाल (ज़िप्पु), मोहम्माद फैज़ान, अपूर्वा खल्खो, सपना गुप्ता और मीडिया प्रभारी सद्दाम हुसैन मौजूद रहे।
शिविर में उपलब्ध सहायता-
अधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित परामर्श
पात्रता आकलन एवं केस-आधारित मार्गदर्शन
आवेदन फॉर्म भरने एवं प्रक्रियाओं में सहयोग
दस्तावेज़ सुधार, अद्यतन एवं सत्यापन से संबंधित जानकारी
आवश्यकतानुसार प्रारंभिक कानूनी सहायता एवं परामर्श
आरटीई, छात्रवृत्ति एवं अन्य शिक्षा-सहायता सेवाएँ
वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन
राशन एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित सेवाएँ
प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
ई-श्रम / श्रमिक पंजीकरण
अन्य आवश्यक सार्वजनिक सेवाएँ
टोल फ्री नंबर - 9939979888