logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

25 लाख की दहेज मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, गला घोंटने का आरोप

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट, गला घोंटने की कोशिश और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2021 में खुदागंज निवासी अमित राठौर से हुई थी। विवाह के समय उसके पिता ने चार पहिया वाहन, नकद राशि और अन्य घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे और 25 लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग करने लगे।
महिला का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। कई बार उसे कमरे में बंद कर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपने देवर पर भी गलत नीयत से व्यवहार करने और अनुचित हरकतें करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, इस संबंध में पति से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता के मुताबिक 21 फरवरी को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित रूप से उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अगले दिन मायके पक्ष के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0
47 views

Comment