logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झांसी में दिनदहाड़े फायरिंग, महिला की मौत, बेटा गंभीर

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में पड़ोस में रहने वाली लगभग 60 वर्षीय महिला कुसुम देवी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राहुल छर्रे लगने से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि कुसुम देवी अपने घर के बाहर खड़ी होकर दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देख रही थीं। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा तमंचे से की गई फायरिंग में एक गोली उनके सीने में जा लगी। पास खड़े उनके बेटे राहुल को भी छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कुसुम देवी को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

2
100 views

Comment