logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *25- फरवरी - बुधवार*


👇
*=========================*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय इस्राइल यात्रा पर रवाना होंगे इस दौरे में आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, करीब 71 हजार करोड़ रुपये के संभावित रक्षा सौदे और एआई आधारित ड्रोन तकनीक पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है

*2* बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। पीएम मोदी का यह दौरा भारत के सैन्य आधुनिकीकरण में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

*3* केरल का नाम अब केरलम, कैबिनेट की मंजूरी, सेवातीर्थ में पहली मीटिंग; रेल-मेट्रो और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए ₹12,236 करोड़ मंजूर

*4* राहुल बोले-मोदी पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव, PM ने अमेरिका से देश बेचने की डील की, भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल

*5* लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए, हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

*6* जेपी नड्डा ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से मिला लाभ, आम लोगों तक पहुंची क्रिटिकल सेवाएं

*7* स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं', राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश

*8* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि सभी के लिए सस्ती और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। मुर्मू मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल की ओर से आयोजित 'सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत' अभियान की शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रही थीं

*9* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी से मुलाकात कर ऊर्जा, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान भारत-जीसीसी के बीच FTA वार्ता औपचारिक रूप से शुरू हुई, जिससे खाड़ी देशों के साथ आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

*10* बिहार-झारखंड और मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की सौगात, तीन नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी

*11* DGCA ने VSR के 4 लियरजेट विमान ग्राउंड किए, उड़ानों पर रोक लगी; अजित पवार की मौत के बाद कंपनी के सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं

*12* शशिकला ने नई द्रविड़ पार्टी बनाने का लिया फैसला, चुनाव से पहले तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल

*13* अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

*14* भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू हुई मैत्री बस सेवा, राजनीतिक अस्थिरता के चलते 18 महीनों से थी ठप

*15* उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है

*16* इंग्लैंड टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक का शतक

*17* रिंकू सिंह T-20 वर्ल्ड कप छोड़कर घर लौटे, पिता नोएडा के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर; जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय नहीं
*=========================*

0
100 views

Comment