उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का उल्लेख करेंगे: प्रियंका
नयी दिल्ली: 25 फरवरी (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे से पहले बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इजराइली संसद को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे तथा उनके लिए न्याय की मांग करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं जहां वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के साथ ही इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे।