logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिलहर में डीसीएम ने बैलगाड़ियों को मारी टक्कर, युवक की मौतदो गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

शाहजहांपुर। तिलहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब गन्ना तुलवाकर लौट रही दो बैलगाड़ियों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।
हादसे में खिरिया माल निवासी 30 वर्षीय अमित सिंह पुत्र फकीरे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बैलगाड़ी पर सवार जसवीर सिंह पुत्र वीरपाल सिंह और हरवीर सिंह पुत्र मुंशी सिंह, दोनों निवासी खिरिया माल, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैलगाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर हरवीर सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

0
14 views

Comment