logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उप जिला दंडाधिकारी से शिकायत, अवैध उत्खनन कर निकाले जा रहे निजी भूमि से पत्थर


नागौद : समीपस्थ ग्राम खम्हरिया के पटवारी हल्का छींदा अंतर्गत खनिज माफिया पटवारी हल्का एवं राजनैतिक लोगों मीडिया से सांठगांठ करके किसान त्रिभुवन पांडेय की निजी जमीन पर अवैध उत्खनन कर पत्थर निकाल रहे हैं। किसान ने उपजिलादण्डाधिकारी को दिये गये लिखित आवेदन में बताया कि उक्त घटना को बिना नंबर की जेसीबी उपयोग करके अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफियाओं का सिस्टम इतना तगड़ा है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत एवं खनिज विभाग में लिखित आवेदन देने के वावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित किसान ने क्षति पूर्ति एवं खनन माफियाओं पर कार्यवाही की मांग की है।

2
36 views

Comment