logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहा ब्लड सेंटर

झालावाड़| जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लड सेंटर, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के विभिन्न कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व, आवश्यकता और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जा रही है।
ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. मनीष सामरिया, प्रोफेसर, पैथोलॉजी ने बताया कि रक्तदान महादान है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। इसी सोच के साथ ब्लड सेंटर की टीम कॉलेज प्राचार्यों से संपर्क कर विशेष मोटिवेशनल सेशन आयोजित कर रही है। अब तक केजीएनएम नर्सिंग कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सत्रों के दौरान डॉक्टरों और काउंसलरों द्वारा मुख्य रूप से रक्तदान से जुड़े डर और गलतफहमियों को दूर करने, नियमित रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देने तथा भविष्य में कॉलेज परिसरों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। डॉ. सामरिया ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य प्रमुख कॉलेजों में भी ऐसे सत्र आयोजित किए जाएंगे। ताकि स्वैच्छिक रक्तदान का ग्राफ बढ़ सके और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
Aima media jhalawar

1
90 views

Comment