logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेन बसेरा में पार्क व पेयजल व्यवस्था की मांग

झालावाड़| आग से नष्ट होने के करीब 14 वर्ष बाद ऐतिहासिक रेन बसेरा का पुनर्निर्माण अब अंतिम चरण में है। पत्थर, सीमेंट व लोहे से तैयार इस स्थल पर मंगलवार को पर्यटन विकास समिति ने संगोष्ठी आयोजित की। समिति ने श्रीकृष्ण सागर तालाब की पाल निर्माण के लिए बजट देने पर सरकार व प्रशासन का आभार जताया। संयोजक ओम पाठक ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर बाउंड्रीवाल, धूपघड़ी, बगीचे, छायादार वृक्ष, जल व्यवस्था और सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग बनाने की मांग की। इतिहासविद ललित शर्मा ने शिलालेख लगाने का सुझाव भी दिया। समिति उद्घाटन अवसर पर सचित्र पर्यटन फोल्डर प्रकाशित करेगी। संगोष्ठी में भगवती प्रकाश मेहर, मनजीत सिंह कुशवाह, सूरजकरण नागर, लक्ष्मीकांत पहाड़िया, कन्हैयालाल कश्यप सहित सदस्य मौजूद रहे।

Aima media jhalawar

0
167 views

Comment