logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकानी क्षेत्र में गंभीर जल संकट गर्मियों में टैंकरों के भरोसे जनता

झालावाड़| खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने विधानसभा में क्षेत्र में व्याप्त गंभीर पेयजल एवं सिंचाई संकट की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक गुर्जर ने सदन के पटल पर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को रखते हुए कहा कि कई गांव दो-दो बांधों के बीच होने के बावजूद पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
असनावर तहसील की ग्राम पंचायत मंडावर, अकतासा, पनवासा, गोरधनपुरा, कोलाना और रूपारेल सहित 50 से अधिक गांव ऐसे हैं, जिनके एक ओर भीमसागर बांध और दूसरी ओर कालीसिंध बांध स्थित है। इसके बावजूद इन गांवों में सिंचाई और पेयजल की भारी कमी है। बकानी तहसील की ग्राम पंचायत आगरिया, कुशलपुरा, बरखेड़ा, गुराड़खेड़ा, गरवाड़ा और खेरिया के 40-50 गांवों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि यहां जल संकट इतना भयावह है कि गर्मियों में केवल टैंकरों के जरिए जलापूर्ति संभव हो पाती है।
भूमि उपजाउ है परंतु सिंचाई का पानी नही होने से खेती नहीं हो पाती है। लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है। उन्होंने नालों पर एनीकट और चेकडेम बनाने की मांग की। परवन परियोजना से छूटे हुए गांवों का मुद्दा उठाते करनवास, अम्बाला, बोरखेड़ी, बलदेवपुरा, सुख बरैडी, बिसलाई, दादिया, मालानवासा, धानोदा, तारज, बरेडा, लायफल, हीचर बोरदा, ब्रह्मखेड़ी, चमलासा चिताई और चितावा आदि गांवों को इस वृहत परियोजना में शामिल करने की मांग उठाई।

Aima media jhalawar

0
285 views

Comment