खाद्य सुरक्षा के 8,726 आवेदन दस्तावेजों में कमी से लौटाए
झालावाड़| खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2025 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में प्राप्त 38,579 आवेदनों में से 26,517 परिवारों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया गया है। चयनित परिवार नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर नियमित राशन प्राप्त कर सकते हैं। जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर 8,726 आवेदन दस्तावेजों की पूर्ति के लिए वापस लौटाए गए हैं। जो वर्तमान में लंबित हैं। संबंधित आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज शीघ्र जमा कराने की अपील की गई है।
Aima media jhalawar