logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवगछिया में भीषण हादसा 4 की मौत 13 घायल तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी सामने आ रही रिक्शा मैं जा टकराई

रिपोर्टर आशीष कुमार,, नवगछिया में बुधवार को भीषण हादसा 4 की मौत13 गंभीर रूप से घायल हो गए इनमें 11 घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है जबकि 2 को PMCH रेफर कर दिया गया नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के स्थित बगडी पुल के पास हुआ जानकारी के अनुसार 4 वाहन आपस में टकरा गए पहले से तेज रफ्तार पिकअप वेन को मार दिया टक्कर टक्कर के बाद पिक वैन अनियमित होकर सामने आ रही रिक्शा में जा टकराई इस दौरान बस भी हादसे के चपेट में आ गया बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ई-रिक्शा में सवार सभी 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया 4 में से दो मृतकों की पहचान होगई अरविंद कुमार कटिहार कुणाल कुमार मरार मारकाही खगड़िया अन्य 2 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया डीएम नवल किशोर चौधरी और और एसएसपी मायागंज अस्पताल पहुंचे घायलों की इलाज व्यवस्था का जायजा लिया डीएम ने बताया कि बड़ी बस और छोटी गाड़ियों के बीच मैं यह हादसा हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया अस्पताल के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है,,,

73
5773 views

Comment