बहराइच चर्चित बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा पाठ्य पुस्तक के कबाड़ी को बिक्री करने का मामला
बहराइच-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा फर्जी पत्र बनाने का रेला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है बीएसए बहराइच द्वारा दिनांक 16.12.2025 में ही पत्रांक 8100-05 का पत्र जारी किया गया जिस पर पहले ही पत्र जारी किया जा चुका है। ज्ञात हो कि अपने द्वारा पोषित भ्रष्टाचार का खुलासा होते देखा स्वयं की गर्दन बचाने के लिए बीएसए बहराइच ने विभाग से संबंधित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मिलित करने की भरपूर कोशिश के क्रम में फर्जी निर्गत निर्देशों का सहारा लिया है।
तेज तर्रार छवि के बहराइच जनपद के जिलाधिकारी को गुमराह कर अधिकारियों को फसाने में बीएसए बना गुनाहों का देवता👇👇👇
बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच आशीष कुमार सिंह के द्वारा जहां पर अधिकारियों को फसाने के लिए बैक डेट में चिट्ठी जारी कर कमेटी गठित की गई जबकि उस पत्र के लिए जारी किये गये क्रमांक पर पहले ही डिस्पैच रजिस्टर के माध्यम से पत्र जारी किया गया है जिसका पत्र ना तो किसी कमेटी के सदस्य को ही प्राप्त हुआ और ना ही प्रतिलिपि के अधिकारी और कर्मचारियों को दिया गया दूसरी तरफ अपने प्रभाव में जांच समिति से अपने पक्ष में जांच करवाते हुए जिला अधिकारी बहराइच के द्वारा विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पत्र निर्गत करवा देता है जबकि जांच की प्रक्रिया से ना तो अधिकारियों का कोई लेना देना है और ना ही अधिकारियों को कभी बताया जाता है ना ही अधिकारियों से उनका पक्ष जाना जाता है, जबकि जांच की प्रक्रिया में जिस भी अधिकारी के विरुद्ध जांच की जा रही है उनके जांच के लिए गठित जांच समिति संबंधी पत्र भी उन्हें दिया जाता है और उनका पक्ष जानने के लिए उनको मौका भी दिया जाता है उक्त प्रक्रिया में किसी भी नियम और व्यवस्था का पालन नहीं किया गया और नियमों को ताक पर रखकर तथा जिलाधिकारी को अंधकार में रखकर बीएसए ने अधिकारियों को फसाने के लिए गुनाहों का देवता बन गया l
पहले भी भ्रष्टाचार में कई बार आरोपित हैं बीएसए बहराइच आशीष सिंह👇👇👇
बीएसए बहराइच आशीष सिंह का भ्रष्टाचार का मामला कोई नया नहीं है, इससे पूर्व महाराजगंज जनपद में भी भ्रष्टाचार के आरोप में उन पर विधि कार्रवाई की संस्तुति हो चुकी है।
जिलाधिकारी बहराइच में बैठाई जांच समिति
अधिकारियों को फंसाने के मामले बीएसए के खिलाफ में बैठी जांच👇👇👇
जिस कमेटी के माध्यम से अधिकारियों को फसाने की साजिश की गई उसको गठित करने का पत्र बैक डेट में जारी की गई l
डिस्पैच रजिस्टर के समान पत्रांक पर दो पत्र निर्गत किए गए l
जिला अधिकारी बहराइच के द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध अधिकारियों को साजिशन फंसाने के मामले में बैक डेट में जारी किए गए चिट्ठी के प्रकरण में दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दिया गया हैं l