logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का हमला: बजट में मनरेगा कमजोर करने का आरोप, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग

Adi Baba का आरोप: बजट में मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग
अंबिकापुर/सरगुजा। प्रदेश के हालिया बजट को लेकर कांग्रेस नेता आदि बाबा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने यह सिद्ध कर दिया है कि जिस बात को Rahul Gandhi और कांग्रेस लगातार कह रही है—कि वीबीजी-राम-जी योजना के जरिये मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है—वह अब स्पष्ट रूप से सामने आ गई है।
आदि बाबा ने बताया कि इस वर्ष भी मनरेगा (वीबीजी-राम-जी योजना) के लिए 4000 करोड़ रुपये का ही प्रावधान किया गया है। पिछले वर्ष जहां 3600 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 400 करोड़ रुपये राज्य सरकार का अंशदान था, वहीं इस बार 4000 करोड़ के प्रावधान में 2400 करोड़ केंद्र और 1600 करोड़ रुपये राज्य सरकार को वहन करने होंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का बजट भले ही 2 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया हो, लेकिन सरकार के पास आय के साधन बढ़ाने की कोई स्पष्ट नीति नजर नहीं आती। यही कारण है कि सरकार को राजस्व बढ़ाने के लिए गांधी जी की पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर भी शराब बिक्री का सहारा लेना पड़ रहा है।
कुनकुरी मेडिकल कॉलेज का स्वागत, लेकिन अधूरे कार्यों पर भी दें ध्यान
आदि बाबा ने कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की सौगात को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा मिलेगी। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुए हैं या जो शिफ्ट नहीं हो पाए हैं, उन पर भी प्राथमिकता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने सरगुजा जिले के लखनपुर और दरिमा सीएचसी सहित डांड़गांव पीएचसी के सुविधा विस्तार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इनकी फाइलें पिछले दो वर्षों से स्वास्थ्य मंत्रालय में लंबित हैं। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल खोलना अच्छी पहल है, लेकिन पुराने अस्पतालों में सुविधा विस्तार और कमियों को दूर करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
आदि बाबा ने सरकार से मांग की कि बजट प्रावधानों की पुनर्समीक्षा कर ग्रामीण रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

0
0 views

Comment