उत्तर_प्रदेश के उत्तर प्रदेश के #फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया.
..#उत्तर_प्रदेश के उत्तर प्रदेश के #फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया..। दो साल की #लव_स्टोरी, घर से भागकर शादी, #कोर्ट_मैरिज और फिर धूमधाम से दोबारा शादी… लेकिन सिर्फ एक लात ने सब कुछ खत्म कर दिया...।
..दो साल का रिश्ता, मंदिर में शादी, कोर्ट में रजिस्ट्रेशन.....
खागा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय सुमित केशरवानी #सराफा_बाजार में #ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। दो साल पहले उनकी मुलाकात #प्रयागराज के कटरा की रहने वाली तनु केसरवानी से हुई। बातचीत दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में.....।
..दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की रज़ामंदी का इंतजार लंबा हो रहा था। 18 जनवरी को तनु घर से #भागकर सुमित के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने #गाज़ीपुर के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इतना ही नहीं, #इलाहाबाद में #इलाहाबाद_हाईकोर्ट में #मैरिज_रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी।
..बाद में दोनों परिवारों को मनाया गया और 18 फरवरी को धूमधाम से #शादी की तारीख तय हुई।
..बुधवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र के कान्हा गेस्ट हाउस में बारात पहुंची। जयमाल हुई, रस्में शुरू हुईं। सब कुछ सामान्य चल रहा था।
..लेकिन सुबह करीब 4 बजे मंडप से कुछ दूरी पर बंधा तनु का पालतू कुत्ता “सिक्सर” भौंकने लगा। लोगों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, मगर वह नहीं रुका। इसी दौरान एक बराती ने गुस्से में आकर कुत्ते को लात मार दी।
बस… यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया।
..जैसे ही तनु ने यह देखा, वह भड़क उठी। उसने इसे अपने आत्मसम्मान और अपने पालतू के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा बना लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।
..तीन लोगों के सिर फट गए
एक का हाथ टूट गया
दुल्हन की उंगली में फ्रैक्चर हो गया
दुल्हन के भाई ऋषभ का हाथ टूट गया
..सूचना पर पुलिस पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।
..अगली सुबह पंचायत और समझौते की कोशिशें हुईं। दूल्हे ने प्यार की कसमें दीं, मनाने की हर कोशिश की… लेकिन तनु अपने फैसले पर अड़ी रही।
..उसने साफ कह दिया — “जहां मेरे पालतू का सम्मान नहीं, वहां मैं नहीं जाऊंगी।”
आखिरकार दुल्हन पक्ष ने जेवर और सामान वापस लौटा दिए और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
..क्या एक बराती की गलती की सज़ा पूरे रिश्ते को मिलनी चाहिए?
क्या यह सिर्फ कुत्ते का मामला था या पहले से तनाव चल रहा था...?
..दो साल का रिश्ता एक लात से कैसे टूट गया?
यह मामला #सोशल_मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग दुल्हन के फैसले को आत्मसम्मान बता रहे हैं, तो कुछ इसे जल्दबाजी का कदम...।