राजसमंद। जिले के लिए राहतभरी खबर
राजसमंद। जिले के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। दो दिन पूर्व कार–पिकअप हादसे के बाद जिला प्रशासन और कुंभलगढ़ प्रशासन गंभीर नजर आया है। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशानुसार NH-162 (ई) पर यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानक अनुसार स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य किया गया।
इस दौरान कुंभलगढ़ तहसीलदार पर्वत सिंह राठौड़ स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी व्यवस्था की निगरानी करते हुए नियमानुसार ब्रेकर लगवाए। प्रशासन की इस पहल से हाईवे पर अनियमित ब्रेकरों की समस्या दूर होने के साथ वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन का कहना है कि अब हाईवे पर केवल आवश्यकता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे, जिससे यातायात सुचारू रहेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।