logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

25 व 26 को होगी पेंशन लाभार्थियों की वेरिफिकेशन भास्कर न्यूज |

25 व 26 को होगी पेंशन लाभार्थियों की वेरिफिकेशन
भास्कर न्यूज | लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए नगर निगम द्वारा फिर प्रत्येक वार्ड में एरिया सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएगी।
इस बार ये बैठक 25 और 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। इससे पहले नगर निगम द्वारा 21 जनवरी, 5 व 6 फरवरी को पेंशन लाभार्थियों की वेरिफिकेशन की गई थी।
उनमें जो लाभार्थी वेरिफिकेशन से वंचित रह गए थे, बैठकों में उनके दस्तावेजों की जांच कर वेरिफिकेशन की जाएगी।
वेरिफिकेशन प्रक्रिया की कार्रवाई संबंधित एरिया के दस प्रतिशत वोटर को कोरम पूरा होने के बाद शुरू होगी।
यह जानकारी मेयर सुमन बहमनी व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने दी।
उन्होंने सभी एरिया सभाओं के सचिवों व नोडल अधिकारियों की ड्यूटियां लगाकर निर्देश दिए कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय,
हरियाणा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक एरिया सभा में समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों की वेरिफिकेशन की जाए।
उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पहले 21 जनवरी, 5 व 6 फरवरी को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया था। जिनमें बहुत से लाभाथर्थी वेरिफिकेशन से वंचित रह गए थे।
उनकी वेरिफिकेशन के लिए नगर निगम द्वारा फिर से 25 और 26 फरवरी को एरिया सभाओं की बैठकें की जाएगी, जिनमें उनकी वेरिफिकेशन की जाएगी।
कल यहां होगी वेरिफिकेशन
वार्ड एक में सामुदायिक केंद्र गुलाब नगर व तेली माजरा।
वार्ड 2 में डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी। वार्ड 3 में सामुदायिक केंद्र मुकारबपुर। वार्ड 4 में आर्य कन्या स्कूल बूड़िया चौक व सामुदायिक केंद्र बूड़िया।
वार्ड 5 में राजा वाला मंदिर कल्याण नगर। वार्ड 6 में गुरु रविदास मंदिर दुर्गा गार्डन। वार्ड 7 में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-17 व सामुदायिक केंद्र सेक्टर-18। वार्ड 8 में यमुना क्लब मॉडल टाउन। वार्ड 9 में बजरंग भवन मॉडल कॉलोनी। वार्ड 10 में शीतल गिरी विद्या मंदिर स्कूल शांति कॉलोनी,
त्रिमूर्ति आश्रम गली नंबर 5 आजाद नगर। वार्ड 11 में सामुदायिक केंद्र दड़वा। वार्ड 12 में खेड़ा मंदिर तीर्थ नगर व सामुदायिक केंद्र पांसरा।
वार्ड 13 में गढ़वाली धर्मशाला जम्मू कॉलोनी। वार्ड 14 में सामुदायिक केंद्र केंद्र पुराना हमीदा। वार्ड 15 में नगर निगम निगम कार्यालय फव्वारा चौक व शिव मंदिर लाजपत नगर। वार्ड 16 में गांधी नगर पार्क।
वार्ड 17 में योगा हाल कैंप पार्क व एमसी धर्मशाला मेन बाजार कैंप।
वार्ड 18 में अपना मंच पार्क फर्कपुर। वार्ड 20 में एमसी सामुदायिक केंद्र।
वार्ड 21 में भगवान परशुराम धर्मशाला व शर्मा चक्की राजीव गार्डन के सामने पार्षद कार्यालय। वार्ड 22 में वाल्मीकि धर्मशाला गोल्डनपुरी।
26 को यहां होगी वेरिफिकेशन
वार्ड एक में सामुदायिक केंद्र भटौली। वार्ड 2 में डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी। वार्ड 3 में सामुदायिक केंद्र ऊधमगढ़ व मानकपुर।
वार्ड 4 में आर्य कन्या स्कूल बूड़िया चौक। वार्ड 5 में राजा वाला मंदिर कल्याण नगर व सामुदायिक केंद्र भारत सेवक नगर। वार्ड 6 में गुरु रविदास मंदिर दुर्गा गार्डन। वार्ड 7 में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 17।
वार्ड 8 में यमुना क्लब मॉडल टाउन ।
वार्ड 9 में बजरंग भवन मॉडल कॉलोनी व सामुदायिक केंद्र कीर्ति नगर। वार्ड 10 में शीतल गिरी विद्या मंदिर स्कूल शांति कॉलोनी। वार्ड 11 में सामुदायिक केंद्र गधौली व दड़वा। वार्ड 12 में खेड़ा मंदिर तीर्थ नगर।
वार्ड 13 में गढ़वाली धर्मशाला जम्मू कॉलोनी। वार्ड 14 में सामुदायिक केंद्र पुराना हमीदा व अकाली गुरुद्वारा पुराना हमीदा।
वार्ड 15 में निगम कार्यालय फव्वारा चौक।
वार्ड 16 में गांधी नगर पार्क व स्वर्ण जयंती पार्क लेबर कॉलोनी। वार्ड 17 में योगा हाल कैंप पार्क। वार्ड 18 में अपना मंच पार्क फर्कपुर।
वार्ड 19 में एसडी स्कूल लक्ष्मी नारायण मंदिर विष्णु नगर। वार्ड 20 में एमसी सामुदायिक केंद्र। वार्ड 21 में परशुराम धर्मशाला। वार्ड 22 में वाल्मीकि धर्मशाला गोल्डनपुरी।

6
231 views

Comment