विवांता गोलमुरी में टीवीएस टू-व्हीलर डीलर्स मीट आयोजित, जेनुइन पार्ट्स व ऑयल के उपयोग पर दिया गया विशेष जोर
जमशेदपुर :शहर के प्रतिष्ठित होटल विवांता में टीवीएस टू-व्हीलर कंपनी के अधिकृत वितरक एम/एस करिश्मा ऑटोमोबाइल्स द्वारा भव्य डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के सभी रिटेलर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डीलर्स को कंपनी की नई नीतियों, उत्पादों एवं ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने से संबंधित दिशा-निर्देश देना था। इस अवसर पर टी वी एस मोटर कंपनी के रीजनल एरिया मैनेजर श्री अनिर्बन पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ऑयल बिजनेस विभाग से श्री राम एवं श्री मनीष भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्राहकों को हमेशा जेनुइन पार्ट्स और जेनुइन ऑयल का ही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि असली पार्ट्स और कंपनी द्वारा अनुशंसित ऑयल के प्रयोग से वाहन की कार्यक्षमता बेहतर होती है, इंजन सुरक्षित रहता है और माइलेज में भी सुधार होता है। इसके विपरीत नकली या लोकल उत्पादों के इस्तेमाल से इंजन को गंभीर क्षति पहुंच सकती है, जिससे ग्राहकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
डीलर्स को यह भी निर्देश दिया गया कि वे ग्राहकों को सही जानकारी देकर जागरूक करें तथा कंपनी की गुणवत्ता नीति का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में सेवा स्तर को और मजबूत बनाने, ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने तथा बाजार में टीवीएस ब्रांड की विश्वसनीयता को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
एम.एस करिश्मा ऑटोमोबाइल्स के प्रतिनिधि श्री सुरेश भदानी ने सभी रिटेलर्स का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों तक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और उत्कृष्ट सेवा पहुंचाना है। वहीं एम.एस करिश्मा की टीम के श्री नवीन ने पूरी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डीलर्स मीट के दौरान संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें रिटेलर्स ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रबंधन के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस डीलर्स मीट के माध्यम से टीवीएस टू-व्हीलर कंपनी ने क्षेत्रीय बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने तथा ग्राहकों को भरोसेमंद सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।