logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आसनसोल जिला और दुर्गापुर महकमा अदालत में बम की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वायड के जरिए तलाशी


आसनसोल जिला और दुर्गापुर महकमा अदालत में बम की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वायड के जरिए तलाशी
आसनसोल/दुर्गापुर :- मंगलवार को आसनसोल जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल और फोन प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और पूरे न्यायालय क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने अदालत की हर मंजिल और वकीलों के चैंबरों की सघन तलाशी ली। वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर कुंडू ने बताया कि इस धमकी के बाद से वकीलों और मुवक्किलों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर परिसर में आवाजाही सीमित कर दी है। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही हैं। फिलहाल पूरे कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं दूसरी तरफ दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में भी बम की धमकी को लेकर हड़का मच गया और अदालत परिसर को खाली करवा कर तलाशी ली गई।

22
1675 views

Comment